पेटरवार: पेटरवार गेस्ट हाउस में मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, पौधरोपण भी किया
पेटरवार में शनिवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति महेश शरदचन्द्र सोनक को पेटरवार स्थित गेस्ट हाउस परिसर में पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर पूरा वातावरण गरिमामय बना रहा।समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि मुख्य न्यायाधीश ने अपनी धर्मपत्नी के साथ गेस्ट हाउस परिसर में पौधरोपण किया।