पीपलदा: इटावा पुलिस ने रनोदिया गांव निवासी 2 व्यक्तियों को हंगामा कर उत्पात मचाने पर शांति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 15, 2024 इटावा पुलिस ने बुधवार को रनोदिया गांव निवासी दो व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर उत्पात मचाने पर गिरफ्तार किया है।सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि राधेश्याम कोली पुत्र बजरंगलाल व भजन प्रसाद पुत्र बजरंगलाल कोली को शांति भंग में गिरफ्तार कर दोनो के खिलाफ CRPC की धारा 107,151 में कार्यवाही की है।दोनो को कोर्ट से पाबंद करवाया गया है।