कोंडागांव: नव पदस्थ सीएमओ सचिन गुप्ता ने संभाला पदभार, कोंडागांव नगर में सफाई और पेयजल आपूर्ति को दी पहली प्राथमिकता
नगर पालिका परिषद कोंडागांव के नव पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सचिन गुप्ता ने पदभार ग्रहण कर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की हैं। आज मंगलवार सुबह 11 बजे मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके तहत नेशनल हाईवे, नवीन बस स्टैंड, साप्ताहिक बाजार सहित प्रमुख क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित