हज़ारीबाग: महासप्तमी पर हजारीबाग में खुले मां दुर्गा के पट, दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा
शारदीय दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर महासप्तमी की देर रात्रि मां दुर्गा के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए पट खुलते ही मां के दिव्य दर्शन के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी मां के जयकारों, शंखध्वनि और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।