लोहरदगा: ईस्टर संडे पर चर्चों में विशेष प्रार्थना, मसीही समुदाय ने कब्रों पर फूल चढ़ाए
लोहरदगा जिले में मसीही समुदाय ने रविवार सुबह लगभग 6 बजे ईस्टर संडे मनाया। प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाए जाने के बाद तीसरे दिन उनके जी उठने की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न चर्चों और उनसे जुड़े कब्रिस्तानों में विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ। सुबह से ही लोग चर्चों और कब्रिस्तानों में पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए।