बजाग: करंजिया बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित, जिला प्रभारी हुए शामिल
Bajag, Dindori | May 4, 2026 डिंडौरी के बीजेपी कार्यालय करंजिया में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जहां जिला प्रभारी कमल प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम,जिला महामंत्री सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। करंजिया मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद दरकेश ने सोमवार दोपहर 1:00 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मासिक बैठक के दौरान चर्चा करते हुए संगठन के आगामी कार्यों की रणनीति बनाई गई।