देवास: कलेक्टर ने ज़िले में जल स्त्रोतों व तालाबों पर किए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए
Dewas, Dewas | Apr 2, 2026 बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रीष्म ऋतु के चलते पेयजल की समस्या से ग्रसित ग्रामों के निराकरण के लिए एमपीईबी को निर्देश दिए कि वे ग्राम पंचायतों में विद्युत की कटौती न करें। जिससे ग्रामों में ग्रीष्म ऋतु में पीने के पानी की पर्याप्त उपलब्धता रहे। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि पेयजल स्त्रोतों का तुरंत अधिग्रहण किया जाएं ।