जगदलपुर: 3 महीने के बच्चे का होना था ऑपरेशन, लेकिन भूख से हो गई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया आरोप और दर्ज कराई शिकायत
जगदलपुर के दलपत सागर वार्ड में स्थित माँ दंतेश्वरी ट्रॉमा एंड क्रिटिकल केयर सेंटर अस्पताल में लापरवाही का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे एक डॉक्टर और प्रबंधन की लापरवाही के चलते 3 महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई। अब बच्चे के माता-पिता ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।