कोल: बरौली में LED के पैसे मांगने पर दुकानदार युवक को पड़ा भारी, दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से की शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 26, 2025 अलीगढ़ के थाना जवाँ इलाके के बरौली क्षेत्र से एक मामला प्रकाश में आया है।जहां एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के दुकानदार के द्वारा क्षेत्रधिकारी तृतीय को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक का आरोप है कि दबंग ने उससे ₹29,500 की एक एलईडी खरीदी और पैसे बाद में देने की बात कही। जब पैसे मांगे तो दबंग ने उसके साथ गाली गलौज देते हुए मारपीट की।