फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र के हाथी वाली गली में पैसे के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को ईट-पत्थर मारकर किया घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के हाथी वाली में शुक्रवार की शाम कुलदीप नामक युवक को कुछ नामजद लोगों ने ईट पत्थर से हमला कर दिया है। जिससे युवक चोटिल हुआ है। घटना के पीछे दोस्त के पैसो का लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। पीड़ित युवक ने पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।