सिहोरा: सिहोरा में हर्षोल्लास और अकीदत के साथ ईदुल अजहा मनाया गया
मुस्लिम समाज का प्रमुख पर्व ईदुल अजहा (बकरीद) गुरुवार को सिहोरा, खितौला एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक आस्था, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विशेष नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी गई।