कौंच: कोंच में 9 वर्षीय बालिका रहस्यमय ढंग से लापता, पिता की तहरीर पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज, तलाश जारी
Konch, Jalaun | Aug 1, 2026 कोंच के गांधी नगर निवासी ख्यालीराम की 9 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी शुक्रवार शाम घर से सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह 8 बजे पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बालिका की तलाश शुरू कर दी है।