विदिशा नगर: रविवार को हर्षविहार कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय नवविवाहित को करंट लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
रविवार दोपहर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हर्षविहार कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय नवविवाहिता को घर में काम करने के दौरान करंट लगा। परिजनों ने तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस पीड़िता के बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।