संडीला: फिर आई तेज आंधी और बारिश, पेड़ भी टूटे, आम भी टूटकर पेड़ों से गिरे
Sandila, Hardoi | May 13, 2026 तेज आंधी और बारिश ने आम उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार1 बजे चली तेज आंधी और बारिश से बागों में बड़ी संख्या में कच्चे आम जमीन पर गिर गए, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों का कहना है कि इस बार पहले ही मौसम की मार झेलनी पड़ रही थी, ऊपर से आंधी ने बची उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। कई जगह पेड़ भी टूटकर सड़क पर गिर पड़े।