हमीरपुर: सुमेरपुर में अंतिम नोटिस के बाद कब्जाधारकों में बढ़ी बेचैनी, सुप्रीम कोर्ट जाने की हो रही तैयारी
सिंचाई विभाग की अंतिम नोटिस मिलने के बाद बंधी की जमीन पर आलीशान मकान बनाकर रहने वाले लोगों में खलबली मची हुई है। वहीं बुधवार को हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षो में प्रशासन ने अदालत के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं कराया है। इसका लिखित जवाब दाखिल करें। सुनवाई के लिए अगली तारीख 27 फरवरी तय की गई है। बता दे