मैहर: जन सुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं ज़िलेवासियों की समस्याएँ
मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलों से आए आवेदकों की समस्याओं को सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर संजना जैन, एसडीएम मैहर दिव्या पटेल, डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल,के साथ अन्य अधिकारी रहे मौजूद।