वैर: वैर थाना पुलिस की कार्रवाई में ध्वनि प्रदूषण के मामले में चालक को किया गया गिरफ्तार
Weir, Bharatpur | Apr 18, 2026 भरतपुर जिले के वैर थाना पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया। गश्त के दौरान थाने के सामने से गुजर रहे ट्रैक्टर पर लाउडस्पीकर के जरिए तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर चालक भूरासिंह निवासी ऊंचा को गिरफ्तार किया है।