दरभा: ग्राम चिंगपाल में इमली पेड़ के छांव तले चौपाल लगाई गई, विधायक किरण देव ने ग्रामीणों से किया संवाद
Darbha, Bastar | Jun 13, 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 साल बेमिसाल पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहे अभियान के तहत शनिवार सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा मंडल के ग्राम चिंगपाल में पहुंच इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।