बिंदकी: बिंदकी कस्बे के रोडवेज बस स्टॉप में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की पंचायत हुई
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के गांधी चौराहे के समीप महरहा रोड स्थित रोडवेज बस स्टॉप परिसर में सोमवार को दिन में करीब 1:00 बजे से विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की पंचायत प्रारंभ हुई। पंचायत में कहा गया कि यदि यूनियन की सभी मांगे पूरी नहीं की गई तो यूनियन के लोग चुप बैठने वाले नहीं है और आगे अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।