गोरखपुर: जगदीशपुर मंडापार तिराहे के पास गैस टैंकर धू-धू कर जल गया, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
गोरखपुर–कुशीनगर मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैस से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई।घटना जगदीशपुर मंडापार तिराहे के पास की बताई जा रही है। देखते ही देखते टैंकर के अगले हिस्से से तेज लपटें उठने लगीं और घना धुआं आधा किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा।आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे