महरौनी: महरौनी में सड़क दुर्घटना में मृत हुए छह लोगों का एक साथ किया गया अंतिम संस्कार, दिल को झकझोर देने वाला मंजर सामने आया
सड़क दुर्घटना के दौरान मृत हुए महरौनी निवासी 6 श्रद्धालुओं की चिताओं को उनके रोते बिलखते परिजनों, जनप्रतिनिधियों एवं हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों के साथ उनकी चिता को अग्नि दी। उक्त दुर्घटना के दौरान आठ लोगों की एक साथ मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।