पत्रकार पर हमले के मामले में NSUI ने उठाई जांच की मांग।सिवनी NSUI जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग की है। साथ ही जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी की गिरफ्तारी, कॉलेज परिसर में प्रवेश पर रोक और छात्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग रखी गई है।NSUI ने भाजपा एवं सिवनी विधायक से भी मामले को लेकर अपनी स्थिति सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करने की मांग की है।NSUI का कहना है कि बिना जांच किसी को दोषी नहीं ठहराया जा रहा है, लेकिन जांच साक्ष्यों के आधार पर हो और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
आप इस मामले पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में बताएं।
#Seoni #HKNews #NSUI #Journalist #पत्रकार #पत्रकारपरहमला #निष्पक्षजांच #सिवनी #NewsUpdate #SeoniNews Adv Nitin Daheriya
Chhapara, Seoni | Sep 25, 2026