भीमगढ़ बांध के गेट खोले जाने की संभावना
बैनगंगा नदी के घाटों एवं किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील
#सिवनी/संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ बांध) का जलस्तर वर्तमान में 519.30 मीटर तथा जीवित जल भंडारण 406.63 एमसीएम (99.17 प्रतिशत) है। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा के कारण जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।
जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के गेट खोले जाने की संभावना है। अधिक वर्षा होने की स्थिति में बांध में हो रही जल आवक के अनुसार जल बहाव को किसी भी समय बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए आमजन से अपील की गई है कि बैनगंगा नदी के घाटों एवं नदी के किनारे वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा नदी के जलस्तर में होने वाले परिवर्तन को देखते हुए सावधानी बरतें। @
Chhapara, Seoni | Sep 25, 2026