ठाकुरद्वारा: ठाकुरद्वारा स्थित OYO होटल पर महिलाओं का हंगामा, पुलिस पहुंची तो अंदर मिले शादीशुदा जोड़े
एक OYO होटल के बाहर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाओं का कहना था कि OYO की वजह से आसपास का माहौल खराब हो रहा है। यहां आसपास के बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। मामला मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके में स्थित एक एक OYO होटल का है। पड़ोसियों और महिलाओं ने होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए होटल का गेट बाहर से बंद कर दिया।