मथुरा: पर्वों से पहले सुरक्षा का चक्रव्यूह, DIG, DM और SSP ने जन्मभूमि परिसर का किया गहन निरीक्षण
कान्हा की नगरी मथुरा में आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र और मंडलायुक्त की मौजूदगी में जिले के तमाम आलाधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया।