लोहरदगा: निंगनी हनुमान मंदिर में जय श्रीराम समिति ने की भव्य महाआरती, दिखी आस्था की झलक
लोहरदगा जिले के निंगनी पंचायत स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार की रात 8 बजे भक्ति, आस्था और ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब जय श्रीराम समिति के तत्वावधान में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की आराधना के लिए विशेष माना जाता है, ऐसे पावन अवसर पर आयोजित इस महाआरती ने पूरे क्षेत्र को गहन आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर कर