बलरामपुर: चीनी मिल बलरामपुर केमिकल डिविजन के कर्मचारियों के दल को अयोध्या धाम यात्रा हेतु अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अयोध्या धाम की यात्रा के लिए बलरामपुर चीनी मिल केमिकल डिविजन के कर्मचारियों के दल को चीनी मिल के अधिकारी वी एन ठाकुर, ओ पी सिंह यादव, डी के सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर कर एच आर प्रबंधक मुकेश शुक्ला के नेतृत्व में रवाना किया गया। दल में लेबर वेलफेयर ऑफीसर एसपी सिंह के साथ केमिकल डिविजन के सभी श्रमिक शामिल रहे कर्मचारियों में यात्रा के प्रति उत्साह देखा गया।