बलरामपुर: ऑन लाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षक संघ ने विकास भवन के बगल निजी विद्यालय में किया बैठक
ऑन लाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षक संघ के अध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने विकास भवन के बगल निजी विद्यालय में बैठक किया। बैठक में शिक्षक संघ के अध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक ने कहा कि जिस तरीके से सरकार द्वारा शिक्षकों की समस्याओं की समीक्षा किए बिना ऑनलाइन उपस्थित दर्ज करने का फैसला लिया है वह पूरी तरीके से गलत है ।