सदर मेदिनीनगर थाना पुलिस ने अलग अलग कांडों में वांछित कुल तीन अजमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी संतोष गुप्ता ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में सिंगराखुर्द के लव कुमार सिंह (28वर्ष) पिता कैलाश सिंह, बड़कागांव की किरण देवी (45वर्ष) पति अरविंद तिवारी एवं पोखराहाकला की सविता देवी (35वर्ष) पति मुनारिक राम शामिल हैं।