धार: कलेक्ट्रेट परिसर में जन सुनवाई में ग्राम कंजरोटा के ग्रामीणों ने कहा, दबंगों ने 65 गरीब परिवारों को बेघर किया
Dhar, Dhar | Jan 27, 2026 धार जिले के ग्राम कंजरोटा में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रामदेव बस्ती में पिछले 20 से 25 वर्षों से रह रहे 65 गरीब परिवारों को कथित दबंगों द्वारा जबरन बेघर कर दिया गया। संख्या में पीड़ित परिवार धार में कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।