धार: भोजशाला में पांच दिवसीय भोज उत्सव का समापन, कन्या पूजन व कन्या भोज आयोजित
Dhar, Dhar | Jan 27, 2026 भोजशाला में पांच दिवसीय भोज उत्सव का समापन, कन्या पूजन व कन्या भोज का आयोजन।धार की ऐतिहासिक भोज नगरी में सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भोज उत्सव कार्यक्रम का समापन मंगलवार दोपहर 1:00 के लगभग कन्या पूजन और कन्या भोज के साथ हुआ। भोजशाला में मां वाग्देवी की अखंड पूजा के संकल्प के साथ शुरू हुआ यह आयोजन श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।