धार: कंजरोटा में दबंगों ने 65 गरीब परिवारों को किया बेघर, कारण सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
Dhar, Dhar | Jan 27, 2026 कंजरोटा में दबंगों ने 65 गरीब परिवारों को किया बेघर, कारण सिंह ने लगाए गंभीर आरोप।धार जिले की सरदारपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कंजरोटा में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रामदेव बस्ती में पिछले 20 से 25 वर्षों से रह रहे 65 गरीब परिवारों को कथित दबंगों द्वारा जबरन बेघर कर दिया गया।