बिजनौर: बिजनौर के कोतवाली देहात में बिजनौर मार्ग पर ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
Bijnor, Bijnor | Dec 10, 2024 बिजनौर में मंगलवार को समय करीब शाम 5:00 बजे कोतवाली देहात में बिजनौर मार्ग पर ई-रिक्शा की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिक्शा चालक मौका पाकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल घायल युवक का बिजनौर जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।