रातू: उरुगुट्टू में कल होगा करम महोत्सव, सुदेश महतो और पद्मश्री मुकुंद नायक की टीम बिखेरेगी लोक संस्कृति की छटा
Ratu, Ranchi | Sep 17, 2026 उरुगुट्टू भांट बोड़या मैदान में शुक्रवार, 18 सितंबर को दोपहर एक बजे भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू सुप्रीमो सह झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे। महोत्सव में पद्मश्री मुकुंद नायक के ग्रुप के कलाकारों के साथ लक्ष्मीनाथ महतो के न्यू झारखंड कला सृजन केंद्र, रांची के कलाकार भी अपनी प