बज्जू: बज्जू में बिजली-पानी संकट को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को समस्या बताकर समाधान की मांग की
Bajju, Bikaner | May 4, 2026 बज्जू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपखंड क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और बाधित पेयजल आपूर्ति के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आक्रोश व्यक्त किया और आंदोलन की चेतावनी दी।इस दौरान बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, ब्लॉक अध्यक्ष गणपतराम सिगड़ और मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।