पीरटांड: सम्मेद शिखर मधुबन में जैन तीर्थयात्रियों ने चलाया सफाई अभियान
सम्मेद शिखर मधुबन में मंगलवार को सुबह 8 बजे से कई घंटे तक महाराष्ट्र से आए जैन तीर्थयात्रियों के जत्थे ने सफाई अभियान चलाया। जैन समुदाय के इस पवित्र भूमि को मांस मंदिरा और नशा मुक्त करने की अपील करते हुए महाराष्ट्र से आए तीर्थ यात्रियों ने पूरे मधुबन में सफाई किया। कई प्रमुख लोग यहां खुद झाड़ू लेकर सफाई करते दिखे।