अधौरा: अधौरा में सीएम के आगमन को लेकर डीएम, एसडीएम और अन्य पदाधिकारियों ने स्थल का किया निरीक्षण
Adhaura, Kaimur | Feb 17, 2025 अधौरा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर डीएम सावन कुमार एसडीएम विजय कुमार व अन्य पदाधिकारी द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया है। आज 1:30 पर जानकारी देते हुए जिला प्रशासन द्वारा बताया गया की 18 फरवरी को अधौरा में सीएम नीतीश कुमार का आगमन होगा और वहां पर बनाए गए नए स्टेडियम का उद्घाटन होना है। इसके साथ सरकार की कई विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण होगा।