अधौरा: अधौरा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्टेडियम में होने वाले फुटबॉल मैच की तैयारी कर रही छात्रा
Adhaura, Kaimur | Feb 13, 2025 अधौरा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्टेडियम में होने वाले फुटबॉल मैच को लेकर छात्रा तैयारी कर रही हैं। आज गुरुवार को बालिका खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे विकास कुमार दुबे ने 2 बजे बताया कि 18 फरवरी को अधौरा प्रखंड मुख्यालय में स्थित स्टेडियम में बनवासी क्षेत्र के बालिकाओं के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। जहां सीएम द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।