अधौरा: अधौरा के जंगल में आग बुझाने के लिए वन कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Adhaura, Kaimur | Feb 16, 2025 अधौरा के जंगल में आग बुझाने के लिए वन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। रविवार को 2:30 बजे डीएफओ चंचल प्रशासन में जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के दिनों में जंगल में पेड़ों से चिंगारी निकलने या फिर लोगों के द्वारा महुआ अधिक चुनने के लिए आग लगा दिए जाने पर वन संपदा का काफी नुकसान होता है। जंगल में आग से बचाव करने को लेकर वन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।