अधौरा: अधौरा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम ने कार्यालय में की प्रेसवार्ता
Adhaura, Kaimur | Feb 14, 2025 अधौरा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अपने कार्यालय में डीएम सावन कुमार ने आज शुक्रवार को 11:30 बजे प्रेसवार्ता किए। प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 18 फरवरी को अधौरा प्रखंड में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होने वाला है। वहां पर विभिन्न विभागों एवं बनाए गए स्टेडियम का उनके द्वारा उद्घाटन किया जाना है।