बरेली: बरेली सर्किट हाउस पहुंचे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह दिया बड़ा बयान
बरेली सर्किट हाउस में शनिवार को प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकारों से की वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश का मान सम्मान और प्रतिष्ठा इन 10 सालो में बढ़ी है जिस तरीके से युवा, किसान, नौजवान, गरीब के कल्याण के कार्य हुए है। उससे देश की पूरी जनता का तीसरी बार 400 पार करने का मूड है। जहां तक यूपी की बात है तो भारतीय जनता पार्टी का हर प्रत्याशी जीतेगा।