बरेली: नावेल्टी चौराहे पर गिरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाया गया पोल, टला बड़ा हादसा
नावेल्टी चौराहे पर शनिवार सुबह एक पोल गिर गया। इससे यहां भगदड़ मच गई एवं यातायात प्रभावित हो गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया एवं किसी को कोई चोट नहीं आई। जानकारी पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्य कर रहे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पोल को ठीक करने लगे।