बरेली: सीबीगंज पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
सीबीगंज पुलिस ने शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से यह कार्य कर मोटी रकम कमा रहा था। शनिवार को इंस्पेक्टर ने बताया कि तस्कर के खिलाफ रात 11 बजे एफआईआर दर्ज की गई है।