बरेली: कोर्ट की सदर हवालात की खिड़की का सरिया काटकर दो हिस्ट्रीशीटर हुए फरार, तीन पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड
कोर्ट की सदर हवालात से दो गैंगस्टर बिहारीपुर ढाल निवासी अंकित यादव और सीबीगंज के पस्तौर निवासी सचिन सैनी शुक्रवार शाम खिड़की का सरिया काटकर फरार हो गए। इस बात की जानकारी तब हुई जब वापसी के समय दोनों की गणना हुई। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह फोर्स संग मौके पर पहुंचे। पूरी फोर्स ने कोर्ट का चप्पा-चप्पा छाना।