बरेली: क्योलड़िया के फतेहगंज में सांप के डंसने से किसान की हुई मौत, पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया शव
क्योलड़िया में एक किसान को उस समय सांप ने काट लिया जब वह खेत में पानी लगा रहा था। दो दिन तक चले इलाज के बाद शुक्रवार शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के फतेहगंज निवासी नोनी राम (40) के भतीजे ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर बताया की घटना 21 फरवरी की है।