रावला: मिस्त्री मार्केट में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर घायल होकर अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने किया मामला दर्ज
रावला की मिस्त्री मार्केट में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसके पिताजी बाजार जा रहे थे।