चान्हो: मोहर्रम को लेकर चान्हो थाना में शांति समिति की बैठक
Chanho, Ranchi | Jun 22, 2026 आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर सोमवार दोपहर तीन बजे चान्हो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 27 जून को सोनचिपी-ललमटिया तथा 28 जून को चान्हो में लगने वाले मोहर्रम मेले की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। खलारी डीएसपी आर.एन. चौधरी और थाना प्रभारी टिंकू रजक ने पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की...