तरहसी: बालू के बिना आवास कैसे बनेगा? नोटिस से लाभुक बेहाल, समाधान के लिए सांसद प्रतिनिधि पहुंचे बीडीओ-सीओ के दरबार
Tarhasi, Palamu | May 13, 2026 तरहसी : प्रखंड क्षेत्र में बालू संकट अब सरकारी योजनाओं पर भारी पड़ने लगा है। गरीबों के सपनों का आशियाना अधूरा पड़ा है, मनरेगा की योजनाएं दम तोड़ रही हैं और विभागीय अधिकारी नोटिस पर नोटिस थमा रहे हैं। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी राजीव कुमार से मुलाकात कर तत्काल समाधान निकालने की मांग की। सांसद प्र