हरदोई: पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, मौके पर भारी भीड़, पुलिस ने समझाकर उतारने के प्रयास किए
Hardoi, Hardoi | Jun 16, 2026 शहर के सर्कुलर रोड स्थित पानी की टंकी पर मंगलवार को एक महिला के चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गई, जिससे राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया।