श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर के लालगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान 5.800 ग्राम अवैध चिट्टा हेरोइन बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 8, 2026
श्रीगंगानगर जिले में ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत पुलिस ने 5.800 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। लालगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को पकड़ा। बुधवार दोपहर 12:30 बजे मिली जानकारी अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा पूछताछ जारी है।